फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governor's visit to Etawah: Anandiben Patel saw the lions of Gujarat in etawah safari, traveled by electric vehicle

राज्यपाल का इटावा दौरा: आनंदीबेन पटेल ने सफारी पहुंच देखे गुजरात के शेर, इलेक्ट्रिक गाड़ी से घूमीं

Thu, 02 Sep 2021 11:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Sep 2021 11:56 AM IST
सार

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार की शाम इटावा पहुंच गई थीं, उन्हें अतिथिगृह राजा सुमेर सिंह किला में ठहराया गया है। यहां पर वह शुक्रवार की शाम तक प्रवास करेंगी। 

विज्ञापन
Governor's visit to Etawah: Anandiben Patel saw the lions of Gujarat in etawah safari, traveled by electric vehicle
आनंदीबेन पटेल ने देखे गुजरात के शेर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा में तीन दिवसीय इटावा दौरे के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सफारी पार्क पहुंची। यहां ई-कार से सफारी पार्क का भ्रमण किया और वन्य जीवों की प्रदर्शनी की सराहना की। इसके अलावा लायन सफारी में शेरों को भी देखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राज्यपाल के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रशासनिक अफसरों का अमला डेरा जमाए रहा।

विज्ञापन

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार की शाम इटावा पहुंच गई थीं, उन्हें अतिथिगृह राजा सुमेर सिंह किला में ठहराया गया है। यहां पर वह शुक्रवार की शाम तक प्रवास करेंगी। इस दौरान राज्यपाल ने राजा सुमेर सिंह किले के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। गुरुवार की सुबह दस बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सबसे पहले इटावा सफारी पार्क पहुंचीं।

विज्ञापन


यहां पर इलेक्ट्रिक गाड़ी से ईको पर्यटन सेंटर का भ्रमण किया और विभिन्न वन्य जीवों की प्रदर्शनी देखी। इसे देखने के बाद राज्यपाल ने तारीफ की और उन्होंने सफारी के अधिकारियों से जानकारियां भी ली। प्रदर्शनी देखने के बाद वह ई-कार से लायन सफारी पहुंचीं और गुजरात से आए शेरों को भी देखा। राज्यपाल ने उनके रख-रखाव के बारे में सफारी निदेशक केके सिंह व उपनिदेशक अरुण सिंह से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed