Hardoi Accident: बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पहिया ऊपर चढ़ने से महिला की मौत, फरार चालक की तलाश
Hardoi News: संडीला में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक महिला की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के आशू तिराहा पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
ग्राम मुरारनगर निवासी आशीष मुजफ्फरनगर में काम करते हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी राधिका (26) के साथ दवा लेने संडीला आए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आशू तिराहा के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ गया
टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर गए। बाइक के पीछे बैठी राधिका सड़क पर ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे डेढ़ साल की पुत्री सानवी छोड़ गई हैं। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।