{"_id":"69afc0bd55812b744d001c28","slug":"hardoi-young-man-injured-in-tractor-collision-dies-family-blocks-road-with-body-co-assures-action-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मौत; परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, सीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मौत; परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, सीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: हरदोई के पिपरी निवासी मोहित की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह संडीला मार्ग जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण मानें, तब यातायात सुचारू हो सका।
मृतक की फाइल फोटो और परिजनों से बातचीत करते सीओ अजीत सिंह चौहान
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती सात मार्च को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार सुबह बेनीगंज-संडीला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा दिलाने, ट्रैक्टर सीज किए जाने और चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। बेनीगंज कोतवाली पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। सीओ हरियावां अजीत चौहान के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया।
Trending Videos
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी निवासी मोहित (20) एक गेस्ट हाउस में काम करता था। पिता छोटे ने बताया कि बीती सात मार्च की शाम बाइक से गेस्ट हाउस जा रहा था। पिपरी-बेनीगंज मार्ग पर रामपाल के कारखाना के पास ट्रैक्टर न बाइक में टक्कर मार दी। घायल मोहित को सीएचसी कोथावां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन मोहित को लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां मोहित की सोमवार रात मौत हो गई। घटना को लेकर छोटे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला-बेनीगंज मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
सोमवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव संडीला-बेनीगंज मार्ग पर रख दिया। ढाई घंटा तक परिजन जाम लगाए रहे। सीओ अजीत चौहान ने परिजनों को चालक की गिरफ्तारी कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने, ट्रैक्टर सीज करने और मुआवजा दिलाने के लिए संडीला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से बात करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों और ग्रामीण मान गए। जाम लगने के कारण बेनीगंज-संडीला मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया।
