{"_id":"5b595b6f4f1c1b45748b7193","slug":"important-news-regarding-payment-of-check-in-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक में बेटा-बेटी भी चेक लेकर जाएंगे तो भी नहीं होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में बेटा-बेटी भी चेक लेकर जाएंगे तो भी नहीं होगा भुगतान
Sat, 28 Jul 2018 08:40 AM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:40 AM IST
सार
- किसी के नाम का चेक परिजन नहीं करा पाएंगे कैश, संबंधित के सामने ही होगा भुगतान
- चलने फिरने में असमर्थ हैं तो अंगूठे का निशान भिजवाना होगा, आधार कार्ड से कराएंगे मैच
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में नई व्यवस्था शुरू
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिजनों का चेक कैश कराने घर का कोई सदस्य जाता है तो भी उसे भुगतान नहीं किया जाएगा। भले वह बेटा या बेटी ही क्यों न हो। फर्जी चेकों के माध्यम से बढ़ रहे भुगतान को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सभी शाखाओं को आदेश जारी कर दिया है।
2 of 5
डेमो पिक
इस आदेश के मुताबिक जिसके नाम का चेक है, उसे ही बैंक आना होगा। यदि वह चलने फिरने में असमर्थ है तो उसके अंगूठे का निशान लाना होगा। उसे स्कैन कर आधार कार्ड से मिलान कराने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। यह व्यवस्था बुधवार से शुरू भी हो गई है।
3 of 5
डेमो पिक
सूत्रों के मुताबिक पिछले दो महीनों में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं से फर्जी चेक के माध्यम से डेढ़ दर्जन से अधिक फ्रॉड हो चुके हैं। कुछ मामलों में यह भी पाया गया है कि चेक खाताधारक के पास न होकर उसके किसी रिश्तेदार या परिजन के पास थी और उसने कैश करा ली। इसको ध्यान में रखते हुए ही यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत किसी भी सीनियर सिटीजन के परिजनों को चेक का भुगतान उसकी मौजूदगी में ही किया जाएगा। एसबीआई मोतीझील के प्रबंधक शाखा परिचालन रोहितकांत मिश्रा ने बताया कि नई व्यवस्था पर अमल करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंगूठे को स्कैन कराकर आधार से होगा मिलान
4 of 5
डेमो पिक
सूत्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति के नाम का चेक होगा। उसके आधार का मिलान करने के बाद ही चेक का भुगतान किया जाएगा। यदि व्यक्ति चलने-फिरने में असमर्थ है तो उसके अंगूठे के माध्यम से आधार का इलेक्ट्रिक वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बियरर चेक में भी देनी होगी पहचान
5 of 5
डेमो पिक
जल्द ही बियरर (धारक) चेक से होने वाले भुगतान पर भी संबंधित का पहचान प्रमाण पत्र जरूरी होगा। जल्द ही इस संबंध में आरबीआई निर्देश जारी करने वाला है। अभी इस चेक से होने वाले भुगतान पर धारक से भुगतान के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।