{"_id":"66f4435a40cd912501047112","slug":"india-bangladesh-test-match-tickets-worth-more-than-one-crore-rupees-sold-in-nine-days-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Test Match: दर्शकों में उत्साह, नौ दिन में बिक गए एक करोड़ रुपये से अधिक के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Bangladesh Test Match: दर्शकों में उत्साह, नौ दिन में बिक गए एक करोड़ रुपये से अधिक के टिकट
Wed, 25 Sep 2024 10:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:39 PM IST
सार
Kanpur News: भारत-बंगलादेश के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए नौ दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक गए हैं।
विज्ञापन
India-Bangladesh Test Match
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन साल बाद ग्रीनपार्क में हो रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। टेस्ट मैच के लिए नौ दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक गए हैं। इसमें ई-पब्लिक, बी-गर्ल्स, ए-बालकनी, ए-पवेलियन, वीआईपी पवेलियन की टिकटें प्रमुख रूप से शामिल है। वहीं, मंगलवार शाम से सी-बालकनी व सी-स्टॉल के टिकटों की बिक्री प्रारंभ हुई थी। इसमें बुधवार की शाम तक सी बालकनी की 1100 और सी स्टॉल की 4400 टिकटें बिक गई हैं। सी-स्टॉल में 5000 और सी-बालकनी में 1700 दर्शक बैठाने की अनुमति मिली है।
डायरेक्टर पवेलियन में बंदरों का आंतक, दो कुत्ते भी पकड़े
बुधवार को जब बांग्लादेश और भारत की टीमें ग्रीनपार्क में अभ्यास के लिए आई तो वहां पर मौजूद बंदरों ने मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस वालों को भी काफी परेशान किया। खाने-पीने की वस्तुओं को भी बंदर अचानक आकर ले जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर नगरनिगम की ओर से स्टेडियम में कुत्ता पकड़ने वाली टीम लगाई गई। टीम ने दो कुत्तों को भी पकड़ा।

बीसीसीआई के खास मेहमानों के लिए वातानुकूलित दीर्घा को दिया अंतिम रूप
कानपुर। टेस्ट मैच में आने वाले बीसीसीआई के खास मेहमानों को बैठाने के लिए डी-चेयर्स के स्थान पर विशेष रूप से वातानुकूलित दीर्घा तैयार की गई है। बुधवार को यहां निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने लोहे की जाली को हटाकर कांच के ग्लास लगाने का काम तेजी से किया, जो देर रात तक चलता रहा। साथ ही यहां पर सोफे व विशेष कुर्सियों को भी लगाया गया।