सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Aryan ran away after being scolded by his brother and met a tragic death after falling into a well

Jalaun: भाई की डांट से डरकर भागा आर्यन, कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत; बिना पुलिस सूचना के अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 14 Jun 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: कदौरा थाना क्षेत्र में भाई की डांट से डरकर भाग रहे आर्यन (13) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Jalaun Aryan ran away after being scolded by his brother and met a tragic death after falling into a well
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नंगवा डेरा में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी मोहर सिंह का पुत्र आर्यन शनिवार दोपहर तेज धूप में घर के बाहर खेल रहा था।


इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे डांटते हुए घर चलने को कहा। भाई की डांट सुनकर आर्यन वहां से दौड़ पड़ा। पीछे से उसका बड़ा भाई भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। इसी दौरान आर्यन घर के बाहर बने पुराने कुएं में गिर गया। छोटे भाई को कुएं में गिरता देख बड़ा भाई घबराकर घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किशोर को कुएं से बाहर निकाला
इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी
बताया गया कि हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इसलिए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed