फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: IAS officer Rinku Singh Rahi finds no space in the new Tehsil building

Jalaun: आईएएस रिंकू सिंह राही को नए तहसील भवन में नहीं मिली जगह, पांच घंटे भटके

Mon, 27 Jul 2026 10:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Jul 2026 10:13 PM IST
सार

उप जिलाधिकारी (न्यायिक) अभिलेख और फर्नीचर लेकर पहुंचे। कक्ष आवंटन को लेकर अड़े रहे, रात करीब नौ बजे कार्यालय लौटे।

विज्ञापन
Jalaun: IAS officer Rinku Singh Rahi finds no space in the new Tehsil building
तहसील परिसर में खड़े आईएएस रिंकू सिंह राही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए तहसील भवन में संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन एवं उप जिलाधिकारी (न्यायिक) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रिंकू सिंह राही को पांच घंटे भटकने के बाद न तो न्यायालय मिल सकी और न ही कक्ष। दरअसल, वे नए तहसील भवन में न्यायिक कार्य शुरू करने का पत्र जारी करने के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे कर्मचारियों, न्यायालय के अभिलेखों और फर्नीचर के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राही के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई कमरों में ताले लगे रहे। इससे न्यायालय के अभिलेख और फर्नीचर काफी देर तक परिसर में ही रखा रहा। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील परिसर में टहलते रहे। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा के लिए अलग न्यायालय और कक्ष का आवंटन आवश्यक है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि व्यवस्था नहीं हुई तो वह फोल्डिंग डालकर परिसर में ही रुकेंगे, ताकि अभिलेख असुरक्षित न रहें।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ जुट गई। प्रशासनिक अधिकारियों और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के बीच कई दौर की बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन फिलहाल उप जिलाधिकारी सदर और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की न्यायालय एक ही परिसर से संचालित कराना चाहता था, जबकि रिंकू सिंह राही न्यायिक कार्यों के लिए अलग न्यायालय और कक्ष के लिखित आवंटन पर अड़े रहे। करीब रात नौ बजे प्रशासनिक स्तर पर दोबारा निर्देश मिलने के बाद वह अपने कार्यालय लौट गए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव राज ने बताया कि नए तहसील भवन में अभी कक्षों का अंतिम आवंटन नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों उप जिलाधिकारियों को पूर्व की भांति कलक्ट्रेट से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नए भवन में न्यायालय कक्ष निर्धारित कर दिए जाएंगे।

 

पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे रिंकू सिंह राही
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रिंकू सिंह राही पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में रहे हैं। शीतगृह निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि से विवाद, प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लिखा गया उनका चर्चित पत्र, सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां और हाल ही में आधे वेतन संबंधी बयान को लेकर भी वह सुर्खियों में रहे। अब नए तहसील भवन में न्यायालय और कक्ष के आवंटन को लेकर हुआ यह घटनाक्रम प्रशासनिक गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed