Kannauj: पूर्व प्रधान की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, सुरक्षित मिले कैश-जेवरात
Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र के गदोरा पंचायत के पूर्व प्रधान ओमकार गुप्ता (70) का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक ब्याज और जेवर गिरवी रखने का काम करते थे और घर पर अकेले रहते थे; वहीं तीन साल से मायके में रह रही उनकी पत्नी ने लौटकर हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में अकेलापन, ब्याज का कारोबार, कमरे में पड़ा बेजान शव और तीन साल बाद मायके से लौटी पत्नी के सनसनीखेज आरोप तालग्राम थाना क्षेत्र के गदोरा पंचायत के पूर्व प्रधान ओमकार गुप्ता (70) की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में रहस्य का जाल बुन दिया है। ओमकार गुप्ता घर पर अकेले रहते थे।
जेवर गिरवी रखना और ब्याज पर पैसे देना उनका मुख्य जरिया था। गुरुवार देर शाम जब उनका शव बंद कमरे में मिला, तो गांव में सन्नाटा पसर गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही तीन साल से बच्चों संग मायके में रह रही उनकी पत्नी मंजू गुप्ता भी गांव पहुंच गईं।
रकम और जेवरात सुरक्षित कैसे बच गए?
पति का शव देखते ही पत्नी ने हत्या की चीख-पुकार मचाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, मामले ने दिलचस्प मोड़ तब लिया जब अलमारी की जांच की गई। करीब 10 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर बिल्कुल सुरक्षित मिले। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर वारदात के पीछे कोई रंजिश या लूट थी, तो इतनी बड़ी रकम और जेवरात सुरक्षित कैसे बच गए?
गांव वालों का दावा बनाम पत्नी का आरोप
गांव वालों का कहना है कि पूर्व प्रधान की मौत किसी हादसे या हार्ट अटैक से हुई है। पत्नी का दावा है कि ओमकार गुप्ता की बाकायदा साजिश के तहत हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी रंजना पांडेय के मुताबिक, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहराई से छानबीन कर रही है, लेकिन मौत का असली राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।