सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A speeding loader truck ran over a husband and wife on a motorcycle; both died on the spot

Kanpur: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Kanpur: A speeding loader truck ran over a husband and wife on a motorcycle; both died on the spot
पति पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चकेरी थाना क्षेत्र के मंगलाविहार अंडरपास के पास रविवार देर शाम जेठ के घर जा रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार लोडर ने रौंद दिया। हादसे में जहां पति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। 22 चकेरी चकेरी सनिगवां निवासी चंद्रपाल सिंह यादव (43) रूमा स्थित फैक्टरी में काम करते थे।
Trending Videos


बेटे आशीष ने बताया कि पिता मां अनीता देवी (40) के साथ रविवार देर शाम बर्रा के दामोदर नगर में रहने वाले अपने जेठ नवल किशोर के घर जा रहे थे। माता पिता मंगला विहार बड़ी पुलिया अंडरपास के पास पहुंचे ही थे कि तभी रामादेवी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक पकड़े जाने के डर से दंपती को रौंदते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kanpur: A speeding loader truck ran over a husband and wife on a motorcycle; both died on the spot
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चंद्रपाल की मौके कर ही मौत हो गई, जबकि अनीता को नाजुक हालत में कांशीराम अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चालक लोडर छोड़कर भाग निकला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed