सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIR registered against former general secretary of Lawyers Association and others for land grabbing

Kanpur: लाॅयर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री व अन्य पर जमीन हड़पने के आरोप में रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पीड़ित किसान के बेटे की तहरीर पर पनकी थाने रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी। 

Kanpur: FIR registered against former general secretary of Lawyers Association and others for land grabbing
पनकी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लाॅयर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, उनके तीन साथी व एक अज्ञात के खिलाफ रविवार को पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। सभी पर कूटरिचत दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक का आरोप है कि लाॅयर्स के पूर्व पदाधिकारी ने उनके पिता की बीमारी का फायदा उठाकर जमीन धोखे से हड़प ली है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Trending Videos


पनकी के पतेहुरी गांव निवासी भगवान सिंह 85 वर्षीय किसान हैं। उनके बेटे जयपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार पिता भगवान सिंह मानसिक रूप से बीमार और चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि आराजी नं-19 व 128 पनकी मेन रोड पर स्थित है। इसकी कीमत करोड़ों में है। पिता की बीमारी का फायदा उठाकर नौबस्ता, आनंद विहार निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जरौली फेज वन निवासी राम बहादुर सिंह, उसका बेटा अंकित सिंह, भानु प्रताप सिंह और एक अन्य ने दवाई कराने के बहाने बिना रुपये दिए धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों से जमीन लिखवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 22 अक्तूबर 2018 को आराजी नं-19 व 128 में से रकबा 0.341 हेक्टेयर और सात जुलाई 2020 को आराजी 128 में से रकबा 0.105 हेक्टेयर और दिनांक 28 अगस्त 2024 को आराजी नं-128 में से रकबा 0.2050 हेक्टेयर कूटरचित दस्तावेज बनवाकर हड़प लिए। कुछ दिनों पहले उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। इस पर 26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने गालीगलौज कर किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर परिवार को मरवा देने की धमकी दी।

बैनामे की चेक भी नहीं दी
पीड़ित का आरोप है कि धोखाधड़ी से कराए गए बैनामों में लिखे चेक नंबर फर्जी हैं। कोई भी चेक उनकेे पिता को कभी नहीं दी गई। पीड़ित ने पिता के बैंक खातों का विवरण भी पुलिस को जांच के लिए सौंपा है। कहा कि उन्होंने खुद कभी किसी बैनामे में गवाही नहीं दी। बावजूद इसके दो बैनामों में उनकी फर्जी फोटो बतौर गवाह लगा दी गई। किसी अन्य को खड़ा कर उनके फर्जी हस्ताक्षर करवा लिए। कथित तीन बैनामों में लिखित जमीनों पर आरोपी पुलिस की सख्ती और उनके विरोध के चलते कब्जा नहीं किया जा सका। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व महामंत्री समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed