सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Tractor trolley overturns at doorstep woman returning with wheat crushed to death

Kanpur: घर के दरवाजे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, गेहूं लेकर लौट रही महिला की दबकर मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: सजेती के मेहरअलीपुर गांव में गेहूं लेकर लौट रही शैलजा देवी की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर के असंतुलित होने पर वह नीचे उतरी थीं, तभी ट्रॉली उनके ऊपर गिर गई।

Kanpur Accident Tractor trolley overturns at doorstep woman returning with wheat crushed to death
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के मेहरअलीपुर गांव में शुक्रवार को गेहूं कतराई के बाद गल्ला लेकर अपने घर लौट रही महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होने पर घबराकर महिला नीचे उतर गई। तभी ट्रॉली पलटकर उसके ऊपर गिर गई।

Trending Videos

हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मेहरअलीपुर गांव निवासी शैलजा देवी (38) पत्नी स्व.मनीष कुमार गेहूं की कतराई कराने खेत गई थीं। कतराई के बाद वह गल्ला लेकर अर्जुन सोनकर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली के नीचे दबकर मौत
जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके घर के नजदीक पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर के असंतुलित होते ही वह घबरा गईं और तुरंत नीचे उतर गईं, लेकिन तभी पीछे चल रही ट्रॉली पलटकर उनके ऊपर गिर गई। ट्रॉली के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed