फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accidents suicides and suspicious deaths 25 dead in Narwal and Maharajpur in one month

कानपुर में मौतों का सिलसिला:  हादसे, सुसाइड और संदिग्ध मौतें, नरवल-महराजपुर में एक माह में 25 की मौत, रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2026 10:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 02 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल और महाराजपुर थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में सड़क हादसों, आत्महत्याओं और संदिग्ध परिस्थितियों में कुल 23 बड़ी घटनाओं के दौरान 25 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से पुलिस-प्रशासन भी हैरान और चिंतित है, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण के लिए विशेष उपाय और अपील की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Accidents suicides and suspicious deaths 25 dead in Narwal and Maharajpur in one month
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नरवल और महाराजपुर थाना क्षेत्र में पिछले एक माह में घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा। हादसे, हत्या, आत्महत्या और संदिग्ध मौतों की बाढ़ आ गई है। अब तक 23 बड़ी घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इतनी ज्यादा मौतों से पुलिस भी हैरान है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश घटनाएं लापरवाही, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और नशे के कारण बढ़ रही हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय पूरी सावधानी बरतें, मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद की स्थिति में समय रहते अपनों या विशेषज्ञों की मदद लें और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचें।

विज्ञापन





हादसे और सड़क दुर्घटनाएं
क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए सड़क हादसों में कई हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए।

  • रुमा मे स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
  • सरसौल में बाइक सवार की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की जान गई।
  • मिराई मोड़ के पास अखरी गांव के राजाराम की सड़क हादसे में मौत हुई।
  • महाराजपुर के एमजीए कॉलेज के पास डीसीएम पलटने से चालक दबकर मर गया।
  • महोली मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महोली निवासी वृद्ध की मौत हो गई।
  • बिहार के विजय कुमार गुप्ता 22 वर्ष की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।

Kanpur Accidents suicides and suspicious deaths 25 dead in Narwal and Maharajpur in one month
नरवल थाना - फोटो : amar ujala

आत्महत्या के बढ़ते चिंताजनक मामले
इन सभी मामलों में सबसे अधिक चिंता का विषय आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं हैं। पिछले कुछ दिनों में कई लोगों ने अलग-अलग कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली(

  • महेश ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर महाराजपुर थाने में खुद को आग लगा ली, इलाज के दौरान 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
  • बैजाखेड़ा गांव में युवक और 55 वर्षीय इंदल निषाद ने फंदा लगाया।
  • सलेमपुर में आठ दिन के अंदर तनु और उसकी चचेरी बहन पूजा ने फंदे से जान दी।
  • बमबुरिहा गांव में 52 वर्षीय अधेड़ ने भी फंदा लगा लिया।
  • सरसौल प्रेमपुर रेलवे ट्रैक पर खुटार की 52 वर्षीय वृद्धा और महराजपुर के नगरा गांव में राहुल पाल 28 वर्ष ने आत्महत्या की।
विज्ञापन

संदिग्ध और अन्य मौतें
इन सबके अलावा कई ऐसी घटनाएं भी सामने आईं जो रहस्य बनी हुई हैं।

  • भेवली गांव में 40 वर्षीय गंगा प्रसाद की छत से गिरकर मौत हो गई।
  • खुजऊपुर के नाले में 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हत्या की आशंका जताई गई।
  • नजफगढ़ के पास पेड़ से 52 वर्षीय अधेड़ का शव लटका मिला।
  • हाथीपुर गांव में बहुचर्चित "गोलू हत्याकांड" हुआ, जबकि शगुनपुर में 35 वर्षीय दिव्यांग तालाब में गिरकर डूब गया।
  • लक्ष्मणपुर में 42 वर्षीय किसान राम सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।
  • डोमनपुर गौशाला में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई और छिवली इमलिया बाबा मंदिर के पास 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ।

थाने में शांति और सुरक्षा के लिए विशेष पूजन
लगातार बढ़ रही मौतों के बाद पुलिस ने शांति के लिए थाने में पूजन भी कराया, लेकिन हादसों और आत्महत्याओं का ग्राफ कम नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही, पारिवारिक विवाद और नशे के कारण घटनाएं बढ़ रही हैं। आमजन से सावधानी बरतने और समय रहते मदद लेने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed