सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused of Threatening to Bomb Central Station Arrested and Sent to Jail

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Accused of Threatening to Bomb Central Station Arrested and Sent to Jail
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ ने आरोपी ने बताया कि प्रेमिका के धोखे से परेशान होकर उसने फोन कॉल कर स्टेशन उड़ाने की धमकी दी थी। जीआरपी हरबंश मोहाल पुलिस की मदद से मोबाइल के ईएमआई नंबर को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

Trending Videos


सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि बीते 27 फरवरी की शाम को फोन कॉल करके स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मोबाइल के ईएमआई नंबर और सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज ट्रेस करने के बाद बुधवार को बेगमपुरवा, सफेद कॉलोनी निवासी अरशद अली (38) को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि अनिल कुमार नाम से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की थी। बताया था कि आदिल उस्ताद नाम के व्यक्ति के पास असलहा व बम है जो सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने के लिए गया है। इसके बाद मोबाइल बंद करके अपने पास रख लिया और सिम निकाल कर फेंक दिया। एक मार्च को जीआरपी थाने में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से दर्ज हैं चार गंभीर केस
मोबाइल अपने पास रखना ही अरशद को भारी पड़ गया और वह पकड़ा गया। आरोपी अरशद अली पर पूर्व में जीआरपी कानपुर सेंट्रल, किदवईनगर और बाबूपुरवा से चार केस दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाना, दूसरे का रूप धरना, सेंध लगाकर घर में घुसना, झूठी अफवाह फैलाना, गाली-गलौज, आपराधिक धमकी देना जैसी धाराएं लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed