सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Baba Anandeshwar's darshan will not be available for the entire day due to the lunar eclipse

Kanpur: चंद्र ग्रहण के कारण पूरे दिन नहीं होंगे बाबा आनंदेश्वर के दर्शन, मंगला आरती के बाद बंद हो जाएंगे कपाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Baba Anandeshwar's darshan will not be available for the entire day due to the lunar eclipse
परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के चलते तीन मार्च को आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। मंदिर प्रशासन ने रविवार को इसकी सूचना जारी की। सूतक काल को ध्यान में रखते हुए भोर 4:30 बजे होने वाली मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। भक्त केवल मंगला आरती के समय ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे प्रारंभ होकर शाम 6:48 बजे समाप्त होगा।

Trending Videos


कानपुर में चंद्रोदय शाम 6:00 बजे होगा, जिससे ग्रहण का प्रभाव लगभग 48 मिनट तक रहेगा। ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह राशि में लगेगा और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर परिसर की शुद्धि और साफ-सफाई की जाएगी। इसके बाद बाबा आनंदेश्वर का विधिवत जलाभिषेक और पूजन कराया जाएगा। शाम 7:30 बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट फिर खोले जाएंगे। शाम की भोग आरती के बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद फिर से दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed