सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now, ninth FIR has been filed against a fraudster accused of defrauding a surgeon of 5.5 crore rupees

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: अब सर्जन से 5.5 करोड़ की ठगी में शातिर पर नौवीं एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
Now, ninth FIR has been filed against a fraudster accused of defrauding a surgeon of 5.5 crore rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

शेयर ट्रेडिंग के नाम लोगों से करोड़ों की हड़पने वाले शातिर ठग सुशील धवन पर शहर के प्रतिष्ठित सर्जन डॉक्टर शिवाकांत मिश्रा ने 5.5 करोड़ की ठगी का आरोप लगाकर नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसकी पत्नी और दो बेटियों को भी शामिल किया गया है। ठग के खिलाफ इससे पहले आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

Trending Videos


सर्वोदयनगर निवासी सर्जन डॉ. शिवाकांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बीते 15-20 वर्षों से मोतीविहार निवासी चौधरी फाइनेंस व इंवेस्टमेंट के मालिक सुशील धवन के परिवार के संपर्क में हैं। उसने पत्नी डॉ. नीलम मिश्रा, बेटे डॉ. शिवांशु व प्रतिष्ठान शिवानी हॉस्पिटल के शेयर ट्रेडिंग एकाउंट खोलकर इंवेस्टमेंट की सलाह दी। लगभग 4.25 करोड़ का निवेश विभिन्न खातों में चेक द्वारा किया गया। इनकी आज की कीमत लगभग 5.5 करोड़ है। आवश्यकता पड़ने व ब्रोकर की संदिग्ध गतिविधियों को देख जमा राशि का भुगतान करने के लिए कहने पर सुशील टालमटौली करने लगा। आरोपी एक फेक एप पर शेयर व स्टेटमेंट दिखाता रहा। आरोपी ने कूटरचित एप व फर्जी दस्तावेजों से 5.5 करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोप है कि इस काम में उसकी पत्नी अंजली धवन, बड़ी बेटी सोनाक्षी व छोटी वृंदा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि सुशील धवन के अलावा उसकी पत्नी और बेटियों के नाम धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पर यह नवीं एफआईआर है। उसे जेल भेजा जा चुका है। मालूम हो कि नटवरलाल सुशील धवन ने करीब 50 लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed