सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of a security guard found on the road during Holika Dahan

Kanpur: होलिका दहन के लिए निकले सिक्योरिटी गार्ड का सड़क पर मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Body of a security guard found on the road during Holika Dahan
सेनपश्चिम पारा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तौधकपुर रोड में सोमवार देर रात होलिका दहन के लिए निकले सिक्योरिटी गार्ड का संदिग्ध हालात में सड़क पर शव पड़ा मिला। गल्लामंडी निवासी सिपाहीलाल दिवाकर (60) तौधकपुर रोड स्थित एक किराना दुकान में बीते एक माह से रात में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे थे। पत्नी सरस्वती के अनुसार रोज की तरह सोमवार शाम वह ड्यूटी पर गए थे।
Trending Videos


घर के नजदीक दुकान होने से आसपास के लोग उन्हें पहचानते थे। रात करीब 12 बजे होलिका दहन के लिए निकले। इलाकाई लोगों ने किराना दुकान के बाहर बेहोश पड़े होने की सूचना दी। उन्हें बिधनू सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कार कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed