सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Brahmins Dominate BJPs North Unit 31 Out of 50 Members Appointed Tainted Reputations Also Given Place

Kanpur: भाजपा की उत्तर इकाई में ब्राह्मणों का दबदबा, 50 में से 31 बने सदस्य, दागी छवि वालों को भी मिला स्थान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर भाजपा उत्तर इकाई की 50 सदस्यीय कार्यसमिति में 31 ब्राह्मणों को जगह मिलने से जातिगत विवाद खड़ा हो गया है। सूची में हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों को शामिल करने के आरोपों ने सोशल मीडिया पर पार्टी की किरकिरी करा दी है।

Kanpur Brahmins Dominate BJPs North Unit 31 Out of 50 Members Appointed Tainted Reputations Also Given Place
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में चुनावी साल में भाजपा की उत्तर इकाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ताजातरीन मामला जिला कार्यसमिति के नवनियुक्त 50 सदस्यों से जुड़ा है। इनमें से 31 सदस्य ब्राह्मण हैं। पार्टी फोरम से लेकर सोशल मीडिया तक भाजपाइयों के बीच यह चर्चा है कि पार्टी में ब्राह्मणों का दबदबा हो गया है। इतना ही नहीं हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को भी सूची में जगह दी गई है।

Trending Videos

भाजपा की उत्तर इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बुधवार को जिला कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की। 50 सदस्यों में सर्वाधिक 31 ब्राह्मण और सात राजपूत बिरादरी के हैं। शेष 12 सदस्यों में अन्य बिरादरी के लोग हैं। सूची के जारी होने पर भाजपाइयों के बीच ही चर्चा होने लगी कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की अनदेखी क्यों की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससी और ओबीसी को नाममात्र का प्रतिनिधित्व मिला
चुनावी साल में सभी बिरादरी के लोगों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व के बजाय ब्राह्मणों पर ही जिला नेतृत्व इतना मेहरबान क्यों हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में एक हिस्ट्रीशीटर पार्षद और आपराधिक प्रवृत्ति के एक शख्स को भी कार्यसमिति सदस्य बनाने की बात कही गई है। पूर्व पार्षद सुमित कुमार सरोज ने कहा कि सूची में एससी और ओबीसी को नाममात्र का प्रतिनिधित्व मिला है।  ऐसे में इस वर्ग के लोग जरूर खफा होंगे।

जल्द ही एक सूची और आएगी
चुनावी साल में सामंजस्य बनाकर सभी बिरादरी को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देते हुए साथ लेकर चलना चाहिए। अमन सोनकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्या उनके समर्पण का यही सम्मान है। उत्तर इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि महानगर में भाजपा का हर चौथा कार्यकर्ता ब्राह्मण है, जिन्हें पदाधिकारी के तौर पर जगह नहीं मिल सकी थी, उन्हें सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति सदस्यों की जल्द ही एक सूची और आएगी, उसमें जातिगत समायोजन पूरी तरह से देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed