सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Clashes involving sticks and clubs erupt over temple renovation; five injured

Kanpur: मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर चले लाठी-डंडे, युवती समेत पांच घायल, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 22 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। मामला सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है। तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Kanpur: Clashes involving sticks and clubs erupt over temple renovation; five injured
सेनपश्चिम पारा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस के सामने ही पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


पिपरगवां गांव निवासी किन्नर बसंती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर बने मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू कराया था। आरोप है कि इसे लेकर गांव के वीर सिंह, धीर सिंह और रघुनाथ ने विरोध किया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर समझौता करा दिया। आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ चौकी से घर लौट रहे थे। तभी वीर सिंह, धीर सिंह और रघुनाथ, लाखन सिंह ने साथियों के साथ उनपर लाठी-डंडों से जानलेेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में राधा, मोनू, लक्ष्मी, रामकिशोर, काजल और घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया। वहां से राधा की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से पीटते रहे लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed