{"_id":"6734e1fba8ea87a1200af042","slug":"kanpur-construction-of-tunnel-till-transport-nagar-metro-station-completed-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक टनल का निर्माण पूरा, यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने टीम को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक टनल का निर्माण पूरा, यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने टीम को दी बधाई
Wed, 13 Nov 2024 11:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो टनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) में विद्यार्थी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से डाउन लाइन पर करीब 331 मीटर लंबी टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। यह मशीन बुधवार शाम भूमिगत रास्ता तैयार करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पहुंची। कानपुर मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद मीणा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
आजाद टीबीएम मशीन से स्वदेशी कॉटन मिल से ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक टनल का निर्माण हो चुका है। अब दोनों मशीन स्टेशन के दूसरे छोर तक कुछ दिनों के अंदर झकरकटी स्टेशन की ओर बढ़ेंगी। झकरकटी स्टेशन से ये दोबारा कानपुर सेंट्रल की ओर टनल खोदते हुए बढ़ेंगी। कानपुर मेट्रो की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने टीम को बधाई दी है। बता दें कि कॉरिडोर-1 के अंतर्गत करीब 8.20 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन में चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर समेत कुल सात अंडरग्राउंड स्टेशन हैं।
विज्ञापन