{"_id":"665b66bdb6e09aafbc071b5b","slug":"kanpur-crores-of-liters-of-dirty-water-went-into-ganga-from-sisamau-drain-jajmau-stp-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीसामऊ नाला, जाजमऊ एसटीपी से सातवें दिन भी गंगा में गया करोड़ों लीटर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीसामऊ नाला, जाजमऊ एसटीपी से सातवें दिन भी गंगा में गया करोड़ों लीटर गंदा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:52 PM IST
सार
Kanpur News: एफआईआर और 16 करोड़ जुर्माने के बावजूद केआरएमपीएल का ढर्रा नहीं सुधरा। सीसामऊ नाला, जाजमऊ एसटीपी से सातवें दिन भी गंगा में करोड़ों लीटर गंदा पानी गया।
विज्ञापन
जल निगम के मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल निगम के अफसरों और कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (केआरएमपीएल) की लापरवाही के चलते शनिवार को सातवें दिन भी सीसामऊ नाला और जाजमऊ एसटीपी से करोड़ों लीटर गंदा पानी गंगा में बहता रहा। कंपनी दावे के बावजूद शनिवार को चौथा पंप ठीक नहीं कर सकी।
विज्ञापन
जल निगम के मुख्य अभियंता आरबी गौतम, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता रामनिवास आदि ने शनिवार को भैरोघाट आईपीएस का निरीक्षण किया। ज्ञानेंद्र ने बताया कि कंपनी ने 2 जून को चौथा पंप ठीक होने का दावा किया है। फिलहाल कंपनी को काली सूची में डालने की संस्तुति नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा से की गई है। बता दें, शहर के सबसे बड़े नाले सीसामऊ नाले का गंदा पानी भैरोघाट स्थित इंटरमीडिएट सीवेज पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) में लगे पांच में से दो पंप खराब चल रहे हैं। इस वजह से करोड़ो लीटर गंदा पानी गंगा में गिर रहा है।
विज्ञापन