फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident Speeding tractor hits motorcycle cousins died family devastated

Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 30 Jul 2026 04:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 30 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असालतगंज के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident Speeding tractor hits motorcycle cousins died family devastated
मृतक चचेरे भाइयों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असालतगंज के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

असालगतंज के मजरा चौबेपुर निवासी हिमांशु (19) पुत्र दीनदयाल और अभिजीत (18) पुत्र शिवकुमार बाइक से किसी काम तिश्ती गए थे। लौटते समय असालतगंज स्थित एक गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed