सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Container Truck Collides with Wedding Party's Car; One Dead, Four Injured

Kanpur Dehat: बरातियों की कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 11 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसा कानपुर इटावा हाईवे पर सूर्या होटल के पास हुआ। बरात पुखरायां के अहरौली शेख से इटावा जा रही थी।

Kanpur Dehat: Container Truck Collides with Wedding Party's Car; One Dead, Four Injured
मृतक की फाइल फोटो व सीएचसी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर इटावा हाईवे पर सूर्या होटल के पास शनिवार रात नौ बजे के करीब सड़क किनारे खड़ी मैजिक समेत दो अन्य वाहनों में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बरात लेकर जा रही मैजिक के चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। सीएचसी में चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


पुखरायां के अहरौली शेख निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बरात शनिवार को इटावा जा रही थी। एक मैजिक में कुछ बरातियों को लेकर भोगनीपुर थाने के पीछे रहने वाले चालक शाकिर अली उर्फ भूरा (42) जा रहे थे। सिकंदरा पहुंचने पर पीछे से अन्य वाहनों के आने का इंतजार करने और चाय-नास्ता करने के लिए भूरा ने सूर्या होटल के पास सर्विस रोड किनारे मैजिक रोक कर खड़ी कर ली। चालक और कुछ लोग पीछे खड़े थे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शाकिर उर्फ भूरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल निसार (30), समसा (60) पत्नी शमीम , अयान (10) पुत्र वसीम, अयान (12) पुत्र फिरोज निवासी पुखरायां को प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी कर घर भेज दिया। हादसे की जानकारी पर भूरा के भाई युनुस अली, पत्नी, बेटा साकिब और अन्य परिजन पहुंच गए। बेटे ने बताया कि पिता स्वयं की मैजिक चला कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके साथी की शादी थी, उसी में बरात लेकर जा रहे थे।

थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक ने मैजिक वाहन समेत दो अन्य वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक ईंट के चट्टे से टकराने के बाद रुका है। हादसे में मैजिक चालक की मौत हुई है। कंटेनर चालक मौके से फरार है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed