फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dispute Over Wrestler Challenge Halts Nawabganj Dangal for Half an Hour

Kanpur: नवाबगंज दंगल में एक लाख के 'ओपन चैलेंज' पर हुआ हंगामा, पुलिस ने पहलवानों को अखाड़े से बाहर खदेड़ा

Mon, 10 Aug 2026 05:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज में आयोजित दंगल में पहलवानों को चैलेंज देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते करीब आधे घंटे तक अखाड़े में कुश्ती नहीं हो सकी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवादित पहलवानों को अखाड़े से बाहर कराया।

विज्ञापन
Kanpur: Dispute Over Wrestler Challenge Halts Nawabganj Dangal for Half an Hour
विवाद के बाद खली पड़ा अखाडा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नवाबगंज में आयोजित कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों के ओपन चैलेंज और रजिस्ट्रेशन को लेकर जमकर बवाल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अखाड़े में कहासुनी के बाद कुश्ती का मुकाबला करीब आधे घंटे तक रुका रहा। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया और विवाद कर रहे पहलवानों को अखाड़े से बाहर निकालकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

यूट्यूब पर ₹1 लाख का चैलेंज और पैर की चोट बनी विवाद की वजह

दंगल में पहुंचे कानपुर देहात के पहलवान अविनाश ने बताया कि एक दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो डाला गया था। वीडियो में एक खास पहलवान का नाम लेकर चुनौती दी गई थी कि उसे हराने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसी चैलेंज को स्वीकार करते हुए अविनाश अपने साथी पहलवानों के साथ नवाबगंज दंगल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश का आरोप है कि अखाड़े में जब उनके पहलवानों ने कुश्ती की बात कही तो अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे विवाद गहरा गया। इसी बीच एक अन्य प्रमुख पहलवान 'चिंचीन डोगरा' के पैर में चोट लगने के कारण वे कुश्ती में नहीं उतर सके, जिससे अखाड़े के बाहर और अंदर माहौल गरमा गया।

विज्ञापन

30 मिनट बाद शुरू हुए मुकाबले

हंगामे के दौरान दर्शकों और पहलवानों के समर्थकों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत अखाड़े में मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे बाहरी व बिना रजिस्ट्रेशन वाले पहलवानों को बाहर किया।

दंगल आयोजकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन पहलवानों का पूर्व में विधिवत रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उन्हें किसी भी कीमत पर अखाड़े में लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। करीब आधे घंटे तक ठप रहने के बाद स्थिति सामान्य हुई और पंजीकृत पहलवानों के मुकाबले दोबारा शुरू कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed