{"_id":"6a7999678190565fe9086438","slug":"kanpur-two-youths-killed-in-collision-involving-speeding-vehicles-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM IST
सार
Kanpur News: वाहनों की टक्कर से दो युवकों की जान चली गई। हादसे चकेरी और सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विनोद कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी और सचेंडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचेंडी के हरचंदपुर गांव निवासी घसीटेलाल के अनुसार उनका बेटा विनोद कुमार (35) राजमिस्त्री था। उसके परिवार में पत्नी गुड़िया, चार बच्चे गुड़िया, मन्ना, मालवी, भूरा हैं।
विज्ञापन
बड़े भाई अशोक के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे विनोद गंगा स्नान के लिए बिठूर निवासी बहन विमला के घर जाने की बात कहकर निकला था। वह भीमसेन के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पिकअप का पीछा कर उसे दबोच कर पुलिस को जानकारी दी। सचेंडी पुलिस ने घायल को हैलट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार चकेरी थानाक्षेत्र में अहिरवा फ्लाईओवर भुट्टा का ठेला लेकर सतबरी जा रहे महाराजपुर के रामपुर निवासी सुरेंद्र (35) को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी मिथलेश और चार बच्चे बिलख पड़े। चकेरी इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन