सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM issues message No gas shortage black marketing will result in jail directs sub district magistrates

कानपुर DM का सख्त संदेश: गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी की तो होगी जेल, उपजिलाधिकारियों को दिए निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर जिलाधिकारी ने गैस संकट की खबरों को अफवाह करार देते हुए कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें कि होम डिलीवरी और ओटीपी सिस्टम से वितरण होगा।

Kanpur DM issues message No gas shortage black marketing will result in jail directs sub district magistrates
सिलेंडर की डिलीवरी करने जाता कर्मचारी और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
web -
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी गैस को लेकर कानपुर में बढ़ती अफवाहों और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त हो गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पेट्रोलिंयम कंपनियों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही गई। डीएम ने चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो सख्त कार्रवाई होगी।

Trending Videos

पेट्रोलियम कंपनियों ने बताया कि जिले में कुल 11,44,075 सक्रिय गैस उपभोक्ता हैं। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में घरेलू सिलिंडरों की ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाए। गैस कंपनियां जिसकी बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है
डीएम ने कहा कि सिलिंडरों की आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं के घर तक की जाएगी और डिलीवरी के समय ओटीपी प्रणाली अनिवार्य रहेगी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी आने की जरूरत नहीं है। प्रतिनिधियों ने बताया गया कि जिले में 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं और सभी पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed