{"_id":"6805e227fa3bb41e6e0de1b9","slug":"kanpur-excessive-oxygen-damages-the-eyes-of-newborns-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन से नवजात की आंखों को होता नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन से नवजात की आंखों को होता नुकसान
Mon, 21 Apr 2025 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल नियोनेटल फोरम (एनएनफ) के बैनर तले आयोजित कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञों ने पैनल डिस्कशन में सलाह दी कि प्री मैच्योर नवजात को ऑक्सीजन देने में सतर्कता बरती जाए। जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन देने से नवजात की आंखों को नुकसान होता है। इससे स्थायी रूप से अंधत्व हो सकता है।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बालरोग और नेत्र रोग विभाग के बीच समन्वय बैठाएंगे। इससे नेत्र रोग विशेषज्ञों नवजात बच्चों की आंखों को चेक करेंगे। अगर कोई दिक्कत होगी तो तुरंत इलाज शुरू हो जाएगा। नियोनेटल वेंटिलेशन कार्यशाला का आयोजन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया। पैनल डिस्कशन में देहरादून के डॉ. अशोक देवरारी, हैदराबाद के डॉ. श्रीनिवास मुरकी आदि मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने कहा कि एंटी बाॅयोटिक का इस्तेमाल कम से कम किया जाए। ऑक्सीजन का ओवर यूज बच्चों की रेटिना पर बुरा असर डालता है। इससे खून की नलियां फूलती हैं और आंख का पर्दा खराब हो सकता है। इस मौके पर डॉ. यशवंत राव, डॉ. अमितेश यादव डॉ. अंबरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन