फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Extortion demand of ₹10 lakh linked to land grab attempt; case registered

Kanpur: जमीन पर कब्जे के लिए 10 लाख की रंगदारी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 10:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Extortion demand of ₹10 lakh linked to land grab attempt; case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर किसान परिवार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर खेत में लगाए गए पिलर उखाड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा खेत पहुंचने पर लाठी-डंडों से पीटकर गालीगलौज की।
विज्ञापन


चकेरी के गांधीग्राम निवासी श्रीकांत अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 2017 में पत्नी गीता के नाम महाराजपुर में भूमि खरीदी थी। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में उपजिलाधिकारी नरवल के आदेश पर जुलाई 2026 को कानूनगो ने मौके पर सीमांकन कराकर उन्हें वैधानिक कब्जा दिलाया था। इसके बाद उन्होंने खेत की मेड़ पर पिलर लगवा दिए। आरोप है कि 26 जुलाई की सुबह वह बेटे शिवम के साथ खेत पहुंचे तो सभी पिलर गायब थे।
विज्ञापन


आरोप है कि नीलेंद्र सिंह वहां पहुंचा और खेत पर कब्जा करने से रोकते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि रुपये दिए बिना खेत में कदम रखा तो जमीन जुतवाकर बर्बाद कर देंगे। पीड़ित के अनुसार नौ अगस्त को वह बेटे और मिस्त्री के साथ खेत पर काम कराने पहुंचे। तभी नीलेंद्र चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गया। सभी ने गालीगलौज और मारपीट की। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उपलब्ध वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed