Kanpur: सावन का पहला सोमवार कल, बोल बम के जयकारों से गूंजेगा घाटमपुर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तैयारियां पूरी
Kanpur News: सावन के पहले सोमवार को लेकर घाटमपुर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निबियाखेड़ा के भद्रेश्वर महादेव, करचुलीपुर के अवलेश्वर मंदिर, सजेती के बिहारेश्वर महादेव और पतारा के बैजनाथ धाम में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन के कड़े इंतजाम किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानुपर के घाटमपुर में सावन माह के पहले सोमवार को लेकर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसरों और आसपास सफाई कराई गई है और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर समितियों और प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया।
आज सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाइक, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। कई भक्त कांवड़ लेकर भी भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समितियों के अनुसार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।
पूजा-अर्चना और दर्शन की अलग-अलग व्यवस्था
निबियाखेड़ा स्थित भद्रेश्वर महादेव मंदिर, करचुलीपुर के अवलेश्वर मंदिर, सजेती के बिहारेश्वर महादेव मंदिर और पतारा के बाबा बैजनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ को देखते हुए पूजा-अर्चना और दर्शन की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था
कई मंदिरों में सावन सोमवार के अवसर पर मेला भी लगेगा, जहां आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिरों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
श्रद्धालुओं से सहयोग करने की अपील
श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करने और व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है।