Kanpur: जलकल का कबाड़ मेट्रो गया डकार, पाइपलाइनों को शिफ्ट करते समय निकला था काफी सामान, UPMRC को लिखा पत्र
Kanpur News: यूपीएमआरसी के पीआरओ ने पत्र की जानकारी से इन्कार किया। बताया कि पत्र आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जूही-हमीरपुर रोड में सीवर और पाइप लाइन शिफ्ट करने के बाद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) जलकल के निकले कबाड़ को डकार गया। अब जलकल विभाग जोन -3 की अधिशासी अभियंता ने यह सामग्री वापस करने के लिए मेट्रो के परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है। यूपीएमआरसी जूही हमीरपुर रोड में सेम इंडिया कंपनी से एलिवेटेड मेट्रो के लिए निर्माण कार्य करा रहा है।
ठेकेदार कंपनी ने यूटिलिटी डायवर्जन के दौरान निकले जलकल के लोहे और प्लास्टिक के पाइप, चैंबर, उनके ढक्कन विभाग में जमा नहीं किए। इस पर पार्षद शालू कनौजिया ने जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी को पत्र लिखकर यूटिलिटी डायवर्जन के दौरान निकली विभाग की सामग्री को जमा नहीं कराने की जांच कराने की मांग की। उन्होंने ठेकेदार कंपनी पर इस सामग्री को बेचने का आरोप लगाया।
पत्र की जानकारी से किया इन्कार
इस पर जलकल विभाग के अधिकारी ने यूपीएमआरसी को निकली सामग्री को जमा करने के लिए पत्र लिखा है। जलकल के अधिशासी अभियंता के अनुसार मेट्रो ने निर्माण के दौरान निकली 150, 250, 300, 450, 600 एमएम व्यास की सीवर और जलापूर्ति लाइनों को विभाग के मुख्यालय में स्थित स्टोर में जमा नहीं किया है। इस सामग्री को जलकल विभाग के मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी धन का अपव्यय न हो। उधर, यूपीएमआरसी के पीआरओ ने पत्र की जानकारी से इन्कार किया। बताया कि पत्र आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X