फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: KDA files go missing; case registered against former dealing clerk

Kanpur: केडीए की पत्रावलियां गायब, तत्कालीन पटल लिपिक पर केस, जांच शुरू

Tue, 11 Aug 2026 07:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 11 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: KDA files go missing; case registered against former dealing clerk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केडीए की सुजातगंज योजना से जुड़ी दो अहम पत्रावलियां गायब होने और गलत तथ्यों व त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण के आधार पर फ्री-होल्ड डीड निष्पादित कराने के मामले में तत्कालीन पटल लिपिक एजाज अंसारी के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। केडीए के विक्रय जोन-4 के अनु सचिव बलराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सुजातगंज योजना के भूखंड संख्या-293, ब्लॉक-बी की फ्रीहोल्ड डीड नन्कू के पक्ष में एक जून 2022 को निष्पादित की गई थी।

विज्ञापन


भूखंड संख्या-310, ब्लॉक-सी की फ्री-होल्ड डीड दिनेश सिंह के पक्ष में 31 मई 2022 को निष्पादित की गई थी। आरोप है कि दोनों डीड गलत तथ्यों और त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण के आधार पर कराई गई थीं। जांच के लिए गठित कमेटी ने 21 मई 2025 को अपनी रिपोर्ट केडीए को सौंपी थी। इसमें बताया गया कि संबंधित प्रकरणों में रजिस्ट्री से जुड़ी कार्रवाई तत्कालीन पटल लिपिक एजाज अंसारी ने कराई थी।
विज्ञापन


साथ ही संबंधित पत्रावलियों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उन्हीं के स्तर पर थी। जांच के दौरान दोनों पत्रावलियों के गायब होने की बात सामने आई। जांच कमेटी ने इस आधार पर तत्कालीन पटल लिपिक एजाज अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed