फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Parcel services suspended at five Delhi stations for Independence Day

Kanpur: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर पार्सल बंद, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 11 Aug 2026 07:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 11 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Parcel services suspended at five Delhi stations for Independence Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल यातायात पर चार दिन के लिए रोक लगा दी है। 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर पार्सल की बुकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और हैंडलिंग नहीं होगी।

विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक इन स्टेशनों के गुड्स शेड और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज व पैकिंग से मुक्त रखा जाएगा। दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों के साथ ही दूसरे मंडलों से दिल्ली क्षेत्र में ठहराव वाली ट्रेनों में भी पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक रहेगी। लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी की गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन


हालांकि यात्रियों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत यात्री कोच में अपना व्यक्तिगत सामान ले जाने की अनुमति होगी। रेलवे ने यात्रियों और पार्सल ग्राहकों से अपील की है कि 12 से 15 अगस्त के बीच इन स्टेशनों पर पार्सल भेजने या मंगाने की योजना न बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed