Kanpur: अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव से थे परेशान, जांच शुरू
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंबुरिहा में मानसिक रूप से परेशान 52 वर्षीय राकेश कुमार कुरील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंबुरिहा में मानसिक तनाव से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक राकेश कुमार कुरील पुत्र स्व. श्रीपाल कुरील (52) ने मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने के चलते आत्महत्या की है।
ग्रामीण संतोष कुमार द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस पूछताछ में परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि राकेश पिछले दो-तीन दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव में उन्होंने घर में पंखे से कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया।
परिजनों में मचा कोहराम
राकेश के परिवार में पत्नी सीमा (51), दो बेटे अमन (22), प्रशांत (15) वर्ष और बेटी नेहा (19) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।