सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Officer minor son was driving car marked UP Government traffic police issued a challan of 25000

Kanpur: ‘यूपी सरकार’ लिखी कार दौड़ा रहा था अफसर का नाबालिग बेटा, ट्रैफिक पुलिस ने किया 25 हजार का चालान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 17 Jun 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: यूपी सरकार का बोर्ड लगी कार चला रहे 15 वर्षीय नाबालिग का पुलिस ने 25 हजार रुपये का चालान किया है। किशोर के माता-पिता अधिकारी हैं और उसे ड्राइविंग सिखाने के बहाने सड़क पर उतारा गया था।

Kanpur Officer minor son was driving car marked UP Government traffic police issued a challan of 25000
ये कार चला रहा था नाबालिग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने सेल्स टैक्स अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे को उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार चलाने पर 25 हजार का चालान किया है। वह मंगलवार दोपहर ब्लू वर्ड से गंगा बैराज जाने वाले मार्ग पर फर्राटा भर रहा था। ट्रैफिक सिपाहियों ने उसे ड्राइविंग सीट पर बैठा देख रोका और पूछताछ की। किशोर ने बताया उसकी मां सेल्स टैक्स अधिकारी और पिता के एचएएल में अफसर हैं।


नाबालिगों के वाहन चलाने से जानलेवा हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद लोग बच्चों को दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने से नहीं रोक रहे हैं। मंगलवार दोपहर ब्लू वर्ड से गंगा बैराज वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार आते दिखाई दी। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार का सफेद बोर्ड लगा हुआ था। ट्रैफिक सिपाहियों ने रोका, तो चालक को देखकर चौंक गए। कार को 15 साल का किशोर चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से वाहन चलवाने की गलती मान ली
पूछने पर उसने खुद को दसवीं का छात्र बताया और कहा कि उसकी मां सेल्स टैक्स में अधिकारी हैं और पिता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अफसर हैं। ड्राइविंग सीट के बगल में एक अन्य युवक बैठा था। बच्चे के कार चलाने को लेकर उसे टोका गया, तो बोला सिखाने लाए थे। हालांकि इसके बाद उस युवक ने नाबालिग से वाहन चलवाने की अपनी गलती मान ली। इसके बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण कार का चालान कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार इटावा के फ्रैंडस कालाेनी निवासी सुशांत गौतम के नाम पर रजिस्टर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed