फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Strict No Helmet No Entry at CSJM teachers students and staff without helmets turned away

Kanpur: CSJM में नो हेलमेट-नो एंट्री की सख्ती; बिना हेलमेट आए शिक्षक, छात्र और कर्मचारी गेट से लौटाए

Tue, 28 Jul 2026 06:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को सख्ती देखने को मिली। बिना हेलमेट विश्वविद्यालय पहुंचे 30 से अधिक छात्रों, 10 कर्मचारियों और दो शिक्षकों को चेतावनी देकर प्रवेश द्वार से वापस लौटा दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Strict No Helmet No Entry at CSJM teachers students and staff without helmets turned away
विश्वविद्यालय गेट पर तैनात गार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान के दूसरे दिन कड़ी सख्ती देखने को मिली। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर बिना हेलमेट पहुंचे 30 से अधिक छात्रों, 10 कर्मचारियों और 02 शिक्षकों को चेतावनी देते हुए मुख्य प्रवेश द्वार से वापस लौटा दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस सख्त रुख से परिसर में हड़कंप का माहौल रहा।

विज्ञापन

दोनों गेटों पर सुरक्षा बल तैनात, हीलाहवाली पर कड़ा रुख

विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकित त्रिवेदी के अनुसार, मंगलवार को विवि के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर प्रोक्टोरियल टीम और सुरक्षा गार्डों को विशेष रूप से तैनात किया गया था। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अभियान के पहले दिन कुछ ढिलाई देखी गई थी, जिसके चलते कई छात्र बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों से परिसर में घूमते नजर आए थे। इसी को देखते हुए कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशों पर दूसरे दिन कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्य द्वार पर लगा हेलमेट का स्टाल, छात्रहित में पहल

बिना हेलमेट आने वाले छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनूठी पहल भी की। कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही एक हेलमेट बेचने का स्टाल लगवाया गया। जिन लोगों के पास हेलमेट नहीं था, उनमें से कई लोगों ने तत्काल स्टाल से नया हेलमेट खरीदा और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए परिसर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed