फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में डूबा कानपुर: ‘लापरवाह प्रशासन और खुले गड्ढे', जलभराव-जाम में फंसे वाहन, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Sun, 26 Jul 2026 09:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 09:30 AM IST
सार

Kanpur News: शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव और भीषण जाम लग गया। सड़कों पर जलभराव के कारण खुले गड्ढे और मैनहोल नहीं दिखने से कई बाइक सवार उसमें गिर गए, जबकि फजलगंज के जाम में मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। 

विज्ञापन
Kanpur Submerged in Rain vehicles stuck in waterlogging and traffic jams water enters homes and shops
बारिश में डूबा कानपुर - फोटो : amar ujala

कानपुर शहर में शनिवार को बारिश के बाद शहरवासी जलभराव और जाम से जूझ गए। सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को गड्ढे और खुले मैनहोल नहीं दिखाई दिए। इससे कई उसमें घुस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह निकाला। कई इलाकों में सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। वहीं, बारिश के बाद एकदम से लोड बढ़ने से जाम लग गया।







कई बाइकें इंजन में पानी जाने से बंद हो गईं। गोविंदनगर स्थित एचडीएफसी बैंक से लेकर फजलगंज चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। फजलगंज के जाम में गोविंदनगर की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। मानसून आने से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई के दावे किए थे लेकिन बारिश में विभाग के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई।

Kanpur Submerged in Rain vehicles stuck in waterlogging and traffic jams water enters homes and shops
बारिश में डूबा कानपुर - फोटो : amar ujala

इन इलाकों में हुआ जलभराव
हर बारिश में जलभराव होता है। परमट मंदिर मार्ग, परेड, मॉल रोड, सर्वोदयनगर, लाजपतनगर, पांडुनगर, घंटाघर, लक्ष्मीपुरवा, पटकापुर, चकेरी, लाल बंगला, बर्रा, गुजैनी, गोविंदनगर, सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड, बिरहाना रोड, सिविल लाइंस, वीआईपी रोड, पनचक्की चौराहा आदि इलाकों में जलभराव हो गया। परमट में सेंट मैरी स्कूल के सामने घरों में पानी भर गया।

Kanpur Submerged in Rain vehicles stuck in waterlogging and traffic jams water enters homes and shops
बारिश में डूबा कानपुर - फोटो : amar ujala

घरों के अंदर भरा पानी, लोगों का सामान बर्बाद
स्वरूपनगर स्थित दि चाट चौराहा के पास सड़क पर पानी भर गया। गली पिट जाम होने और नालों की सफाई न होने से गोविंदनगर के चावला चौराहे, नंदलाल चौराहे के पास दुकानों में बारिश का पानी भर गया। निरालानगर, किदवईनगर, बगाही समेत अन्य इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया। पीएसी मोड़ में बारिश का पानी दर्जनों दुकानों में घुस गया, जिससे लोगों का सामान बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Submerged in Rain vehicles stuck in waterlogging and traffic jams water enters homes and shops
बारिश में डूबा कानपुर - फोटो : amar ujala

कॉरिडोर के पास गड्ढे में घुस गई स्कूटी
वहीं, परमट में बाबा आनंदेश्वर के बाद लौट रहे एक युवक की स्कूटी कॉरिडोर के पास गड्ढे में घुस गई। गनीमत रही कि युवक को ज्यादा चोटें नहीं आईं। युवक ने आसपास के लोगों से मदद से गड्ढे से स्कूटी निकलवाई। इसी तरह गोविंदनगर में खुला नाला जलभराव से लबालब होने के चलते एक बाइक सवार उसमें घुस गया। किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Kanpur Submerged in Rain vehicles stuck in waterlogging and traffic jams water enters homes and shops
बारिश में डूबा कानपुर - फोटो : amar ujala

जूही खलवा पुल से आवागमन ठप
जूही खलवा पुल में तालाब जैसा नजारा दिखाई दिया। इससे पुल के दोनों छोर को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। इससे शहर का दक्षिण के इलाकों से संपर्क खत्म हो गया। घाटमपुर, हमीरपुर जाने वाले लोगों को घूमकर गोविंदपुरी पुल की ओर से जाना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed