सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tearful farewell to Nirmala Singh crowds thronged to pay their last respects

Kanpur: निर्मला सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, जुटे दिग्गज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 24 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्षा डॉ. निर्मला सिंह का दिल्ली में निधन हो गया, जिनका बुधवार को गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों के साथ कई कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

Kanpur Tearful farewell to Nirmala Singh crowds thronged to pay their last respects
निर्मला सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्षा और लोकप्रिय जननेत्री डॉ. निर्मला सिंह का सोमवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह बिठूर गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।





बेटे समरेंद्र सिंह ने दी मुखाग्नि
गंगा तट पर अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण भावुक हो गया। डॉ. निर्मला सिंह के बड़े बेटे समरेंद्र सिंह राणा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। डॉ. निर्मला सिंह, बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां थीं और उनके निधन से राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ स्थानीय जनता में गहरा शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए जुटे दिग्गज
डॉ. निर्मला सिंह के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ-साथ प्रदेश के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि बिठूर पहुंचे। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से  कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, पूनम संखवार, नसीम सोलंकी, शशिभूषण सिंह और प्रतीक भूषण शरण सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

सभी ने विकास के लिए समर्पित नेत्री के रूप में याद किया
इसके अलावा अन्य प्रमुख लोगों में इरफान सोलंकी, मानवेन्द्र सिंह, एमएलसी कल्लू यादव, सुरेश अवस्थी, सतीश निगम, सम्राट विकास, अजय कपूर, विजय कपूर, सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी, अजीत पाल और करिश्मा ठाकुर सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने उन्हें एक मिलनसार और विकास कार्यों के प्रति समर्पित नेत्री के रूप में याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed