सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: UP T-20 League Returns to Green Park; Kicks Off on August 14

Kanpur: ग्रीनपार्क में लौटेगी यूपी टी-20 लीग, 14 अगस्त से होगा आगाज, 24 दिन में खेले जाएंगे 34 मुकाबले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 13 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में 24 दिन में 34 मुकाबले खेले जाएंगे। छह सिंतबर को फाइनल खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी अगले माह ट्रायल कराएंगी। 

Kanpur: UP T-20 League Returns to Green Park; Kicks Off on August 14
यूपी टी-20 लीग की जानकारी देते चेयरमैन डॉ. संजय कपूर व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण की मेजबानी दोबारा कानपुर को सौंप दी है। लीग का आयोजन 14 अगस्त से छह सिंतबर तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। यह जानकारी बुधवार को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने ग्रीनपार्क में हुई बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी में कानपुर सुपर स्टार्स, लखनऊ फॉल्कंस, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लॉयंस और नोएडा किंग्स हिस्सा लेंगी।

Trending Videos


डा. कपूर ने बताया कि इस बार प्रत्येक फ्रेंचाइजी को छह से 12 खिलाड़ियों तक रिटेन करने की अनुमति दी गई है। खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी टीमें यूपीसीए के निर्देशों के अनुसार अगले महीने ट्रायल आयोजित करेंगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए 1.25 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू तय की गई है, जबकि विजेता टीम को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। लीग को और आकर्षक बनाने के लिए इस बार बॉलीवुड हस्तियों को भी आमंत्रित करने की तैयारी है। साथ ही चमचमाती ट्रॉफी का छहों फ्रेंचाइजी शहरों में भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग की शुरुआत वर्ष 2023 में कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम से हुई थी, जिसमें काशी रुद्रास ने खिताब जीता था। इसके बाद लखनऊ में आयोजित दूसरे संस्करण में मेरठ मेवरिक्स और तीसरे संस्करण में फिर काशी रुद्रास चैम्पियन बनी थी। डा. कपूर ने बताया कि इस बार लीग का प्रसारण सोनी और डीडी टीवी पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि लीग के प्रसारण को 150 से 200 देशों तक पहुंचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बैठक में यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, संजीव सिंह, मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब, केसीए उपाध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव कौशल कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed