सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vyapar Mandal North New Team Announced 192 Members Appointed

कानपुर: उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की नई टीम घोषित, 192 पदों पर मनोनयन, 38 सदस्य संरक्षक मंडल में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 20 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर ने त्रैवार्षिक सत्र 2025-28 के लिए अपनी नई टीम का विस्तार कर दिया है। संगठन की ओर से कुल 192 कारोबारियों और व्यापारियों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है।

Kanpur Vyapar Mandal North New Team Announced 192 Members Appointed
संगठन की जानकारी देते पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

नई टीम की घोषणा आचार्यनगर स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में की गई। संगठन के संरक्षक मंडल में 38 वरिष्ठ कारोबारियों को शामिल किया गया है। इनमें महेश चंद्र जैन, बलराम नरूला, तिलक राज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता ‘गोल्डी’, संजीव पाठक ‘बॉबी’, लक्ष्मण दास रुपाणी, मदन चंद कपूर और नजम हमराज समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। अनुशासन समिति का संयोजक नीरज दीक्षित को बनाया गया है। टीम विस्तार प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की सहमति से किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और संरक्षक रामेश्वर गुप्ता ने जानकारी दी कि विभिन्न पदों पर बड़े पैमाने पर मनोनयन किया गया है।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 26, उपाध्यक्ष के 32, वरिष्ठ मंत्री के 27, मंत्री के 24 और संगठन मंत्री के 23 पदों पर मनोनयन किया गया है। इसके अलावा प्रचार मंत्री के छह पद और जिला कार्यसमिति के 15 सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार नीतू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पार्षद मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मणिकांत जैन, सुनील पांडेय, विराट गुप्ता, मोहम्मद कामिल, सीताराम गुप्ता, सुशील गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अंकित मिश्रा और ऋतिक समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed