{"_id":"6a67705999ed90df110100a5","slug":"laborer-hangs-himself-after-wife-leaves-for-her-maternal-home-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के मायके जाने के बाद मजदूर ने फंदा लगा दी जान, सुबह स्कूल जाने के लिए उठीं बेटियां शव देख बिलख पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के मायके जाने के बाद मजदूर ने फंदा लगा दी जान, सुबह स्कूल जाने के लिए उठीं बेटियां शव देख बिलख पड़ी
Mon, 27 Jul 2026 08:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:21 PM IST
सार
Jalaun News: मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक विशाल अहिरवार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारिवारिक कलह के चलते एक मजदूर ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह स्कूल जाने के लिए उठी बेटियों ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी विशाल अहिरवार (28) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटियां गुड़िया और परी हैं। बताया गया कि रविवार रात करीब आठ बजे बेटियां खाना खाने के बाद सोने चली गईं। इसके बाद देर रात किसी समय विशाल ने कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह जब बेटियां स्कूल जाने के लिए उठीं तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा।

यह देखकर दोनों बच्चियां चीखने लगीं। आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई अटल बिहारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस की पूछताछ में आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद होता रहता था। करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी।
कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।