सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder case filed against five people including husband after death of married woman

Kanpur News: विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच पर हत्या की प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against five people including husband after death of married woman
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना के खमहैला गांव में शादी के 45 दिन बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला था। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर खेड़ा निवासी महेंद्र पाल ने थाना मंगलपुर में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री रंजना (22) की शादी 21 फरवरी 2026 को खमहैला निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू के साथ की थी। पिता के अनुसार उन्होंने बेटी की शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए और मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी का पति कृष्ण कुमार, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी, देवर अंशुल और ननद छोटी अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग को प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6:18 बजे सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर रंजना की हत्या कर शव को लटका दिया गया। बता दें कि बुधवार सुबह रंजना का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला था। मायके से आए पिता व अन्य परिजन की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच की। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया था। थानाध्यक्ष मंगलपुर निरीक्षक महेश दुबे ने बताया मृतका रंजना के पिता की तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed