फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड का प्रयास करने वाले पुलिस अधीक्षक की हालत और बिगड़ी, डीजीपी कानपुर के लिए रवाना

Sat, 08 Sep 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
News related to IPS Surendra Das Health
आईपीएस सुरेंद्र दास की हालत और बिगड़ी
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेन्द्र दास की हालत और बिगड़ी गयी है। रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। दास के एक पैर में ब्लड की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन करने की तैयारी में जुट गई है। आईपीएस सुरेन्द्र दास की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ से कुछ ही देर में कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर के एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने डीजीपी के आने की जानकारी दी। एसपी को ब्लड देने के लिए 20 सिपाही पुलिस लाइन से अस्पताल पहुंच चुके हैं। इमरजेंसी में ऑपरेशन के लिए उन्हें कई यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ेगी। 

 
News related to IPS Surendra Das Health
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
कानपुर एसपी पूर्वी आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास पारिवारिक कलह से इतना ऊब गए थे कि हर हाल में जीवन समाप्त करने का फैसला कर लिया था। वह गूगल पर हफ्ते भर से आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे। तमाम तरीके सर्च करने के बाद उन्होंने ब्लेड से नस काटने और जहर खाकर जान देने पर फोकस किया। ज्यादा दर्द न हो और किसी को पता नहीं चले इसलिए अंत में जहर खाकर जान देने का निर्णय लिया। इन बातों का उनके सरकारी आवास में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में वेंटीलेटर पर सुरेंद्र की हालत जस की तस है। यहां और मुंबई के डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने हालत बेहद नाजुक बताई है। 72 घंटे बाद ही कुछ कह सकेंगे।
 
News related to IPS Surendra Das Health
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
आईपीएस दास की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से आईसीयू में ही अॉपरेशन थियेटर बनाया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अॉपरेशन में काफी रिस्क है। अॉपरेशन के दौरान मरीज का काफी खून बह सकता है। साथ ही खून की जरूरत होगी। मरीज के बिगड़े स्वास्थ्य व अॉपरेशन के दुष्परिणाम के बारे में उनके अभिभावकों को बता दिया गया है। अभिभावकों ने अॉपरेशन शुरू करने की बात कही है। एसपी को ब्लड देने के लिए 20 सिपाही पुलिस लाइन से अस्पताल पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News related to IPS Surendra Das Health
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत कुमार तिवारी ने बताया कि सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह, पत्नी डॉ. रवीना से छोटी-छोटी बातों पर झगड़े का जिक्र है। कई और बातें भी लिखी हैं जिन पर जांच चल रही है। सुरेंद्र ने पत्नी या परिवार के किसी भी सदस्य को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसे खुद का फैसला बताया है। सात लाइन के पत्र में अंग्रेजी और हिंदी में लिखा है। अंग्रेजी में उन्होंने लिखा है कि एक हफ्ते से वह आत्महत्या का आसान तरीका गूगल पर सर्च कर रहे थे। कई तरीकों के बारे में गूगल पर पढ़ा और वीडियो देखा।

 
विज्ञापन
News related to IPS Surendra Das Health
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार ने 25 ग्राम सल्फास खाया है। फोरेंसिक टीम को उनके कमरे से सल्फास पाउडर के तीन खाली पाउच मिले हैं। दो 10-10 ग्राम के और एक पांच ग्राम का है। यह मात्रा बहुत है। बकौल एसएसपी, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि 25 मिलीग्राम सल्फास खाने से ही किसी की मौत हो सकती है। सुरेंद्र ने तो 25 ग्राम खाया है। इतनी डोज से कई लोगों की जान जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed