सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old man died during treatment in Etawah District Hospital

नहीं मिली ऑक्सीजन: इटावा सरकारी अस्ताल में बुजुर्ग ने तोड़ा दम, बेटे ने मुख्यमंत्री कार्यालय में लगाया फोन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 27 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

इटावा जिला अस्पताल में एक वृद्ध की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत हुई है। 
 

old man died during treatment in Etawah District Hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए एक वृद्ध की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत हो गई। मृतक के पुत्र अमित ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी फोन करके शिकायत की है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स कॉलोनी के यशोदा नगर निवासी अमित शनिवार दोपहर 12:12 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। इमरजेंसी विभाग के डॉ. श्याम मोहन यादव और डॉ. अजय शर्मा की ओर से मरीज मोहन लाल (66) का उपचाार शुरू कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें मोशन (शौच) नहीं आने की वजह से सबसे पहले एनीमा लगाया गया। मोशन न होने की वजह से उनका पेट फूल रहा था, इससे सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी। इसे देखते हुए ऑक्सजीन लगा दी गई। इस बीच उपचार से करीब 12:45 पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को सांस की पहले से दिक्कत थी और सैफई में उपचार चल रहा था। इसके कागज भी परिजनों ने दिखाए। हालांकि बेटे अमित का आरोप है कि काफी देर तक ऑक्सीजन न लगाए जाने की वजह से उसके पिता की मौत हुई है। अमित का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री कार्यालय के नंबर पर भी सूचना दी थी। इस पर मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया गया था। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से भी तक कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा कुछ है तो जांच कराएंगे। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या का कहना है कि मरीज की मौत सामान्य रूप से सांस लेने में दिक्कत से हुई। ऑक्सीजन की जिला अस्पताल में कोई कमी नहीं है। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम है। मुख्यमंत्री के यहां शिकायत करने का भी कोई मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलते ही जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed