सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prime Minister Narendra Modi says Samajwadi Party poses a challenge for the BJP in the UP Assembly elections

UP: मोदी के तीखे तीर, सपा पर चले 10, कांग्रेस पर एक; पीएम बोले-यूपी विस चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती 'साइकिल'

पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लावां (हरदोई) Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 30 Apr 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 26 मिनट के संबोधन में समाजवादी पार्टी का नाम लेकर 10 बार निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का सिर्फ एक बार नाम लिया। पीएम मोदी ने कहा कि विकास का विश्वास ही भाजपा का असली जनाधार है।

Prime Minister Narendra Modi says Samajwadi Party poses a challenge for the BJP in the UP Assembly elections
मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ पर पीएम मोदी की फोटो लेता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। अवध क्षेत्र के हरदोई जिले के मल्लावां में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 26 मिनट के संबोधन में सपा का नाम लेकर 10 बार निशाना साधा। 
Trending Videos


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का सिर्फ एक बार नाम लिया। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम संसद में पास न होने का कसूरवार मुख्य रूप से सपा को ही ठहराया। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने लिए असली चुनौती सपा को ही मानकर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति, यहां हो रहा निवेश, किसानों के लिए नए अवसर, रोजगार की संभावनाएं, औद्योगिक कॉरिडोर का विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ओडीओपी व एमएसएमई की उपलब्धियां प्रधानमंत्री के संबोधन के केंद्र में रहीं। 

गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की तिथि और फिर लोकार्पण के दिन के माध्यम से उन्होंने बताया कि विकास का विश्वास ही भाजपा का जनाधार है।

 

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने आई जनता को उन्होंने समझाया कि भाजपा के डबल इंजन सरकार का विजन, काम का तरीका और उसकी गति कुछ इस तरह की है कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होते ही विस्तार के लिए काम शुरू कर दिया गया है। पीएम ने यूपी की कानून व्यवस्था को देश भर के लिए नजीर बताया।
 

हरदोई ही नहीं आसपास के छह-सात जिलों की जनता गदगद
हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे जिले में यह छठा दौरा था। 2004, 2014, 2017, 2019, 2022 के बाद अब वह हरदोई आए। उनका संबोधन सुनकर हरदोई ही नहीं आसपास के छह-सात जिलों की जनता गदगद है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक संजीवनी का काम करेगा। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को हम सभी जन-जन तक पहुंचाएंगे।

छोटी काशी के नाम से जाना जाता है मल्लावां
मल्लावां को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार देवराज इंद्र ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर का निर्माण मल्लावां में कराया था। इसके अलावा यहां कई अन्य शिव मंदिर भी हैं और 500 वर्ष से अधिक पुराना माता फूलमती देवी मंदिर भी है।

इसके अलावा मल्लावां, ब्रिटिश काल में 1856-58 में अवध क्षेत्र का जिला मुख्यालय और एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी था। उन दिनों मल्लावां के पीतल के बर्तन काफी प्रसिद्ध हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed