फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-'चौकीदार ने देश को लूट लिया'

Thu, 27 Sep 2018 01:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi statement about pm narendra modi in chitrakoot
राहुल गांधी
यूपी के चित्रकूट जिले में जनसभा करने पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से कहा कि-चौकीदार ने देश को लूट लिया और उद्योगपतियों के हाथों में जनता का पैसा भेजा जा रहा है। 
rahul gandhi statement about pm narendra modi in chitrakoot
राहुल गांधी
राहुल ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले को लेकर कहा कि जिम्मेदार शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। मध्यप्रदेश में शिक्षा के सिस्टम को व्यापमं घोटाले ने खत्म कर दिया। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हालत भाजपा की सरकार की वजह से है। चित्रकूट की जनता देख रही है। पब्लिक सब समझती है। अब कांग्रेस पार्टी ही लोगों को रास्ता दिखा सकती है। जैसे ही हमारी सरकार आएगी किसानों का कर्ज माफ करके हम दिखा देंगे।
 
rahul gandhi statement about pm narendra modi in chitrakoot
राहुल गांधी
आप कर्नाटक का चुनाव देखिए वहां के किसानों कर्ज माफ हो रहा है। यही मध्यप्रदेश में भी होने वाला है। युवाओं को मैं कहना चाहता हूं कि मैं आपका दुख और दर्द समझता हूं। कांग्रेस के लोग केवल देश की मदद करना चाहते हैं। जैसे ही हमारी सरकार आएगी। हम पूरा का पूरा दम युवाओं को रोजगार देने में लगा देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi statement about pm narendra modi in chitrakoot
राहुल गांधी
मोदी जी ने लघु उद्योगों को नष्ट कर दिया। जो देश को रोजगार देते हैं उनको खत्म किया। नोटबंदी ने देश को बर्बाद कर दिया। गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी लोगों को परेशान कर रहा है  हम असली जीएसटी को लॉन्च करेंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर आप अपने मोबाइल फोन पर देखेंगे मेड इन चित्रकूट, मेड इन यूपी, मेड इन मध्यप्रदेश। 
विज्ञापन
rahul gandhi statement about pm narendra modi in chitrakoot
राहुल गांधी

धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कामतानाथ मंदिर में मत्था टेका। मानसरोवर यात्रा के बाद शिवभक्त हुए राहुल गांधी रामभक्ति में लीन दिखे। चित्रकूट बाईपास स्थित राजौला में राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।  राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ मैं बोल रहा था दूसरे तरफ नरेंद्र मोदी। मैनें नरेंद्र मोदी से पूछा आपने एचएएल छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया। अनिल अंबानी ने दस दिन पहले कंपनी खोली। आपने हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार छीना। आप मुझे बताइये और देश को भी कि एचएएल से काम छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया। राफेल डील के बारे में नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। मेरे एक सवाल का जवाब नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed