जानें बारिश के मौसम में कैसा हो खान-पान, इन चीजों से परहेज भी है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे की स्लाइड में पढ़ें- मानसून में ये खाएं...
मानसून में ये खाएं
- बारिश के मौसम में सेब खाना सेहत के लिए लाभकारी है। बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ मानसून ही नहीं बल्कि रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए।
इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी और ए की भरपूर मात्रा होती है, जो हर तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
- आंवला का मुरब्बा, कच्चा आंवला या इसका जूस पीने से एम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप हर तरह के इंफेक्शन से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसे खाने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक से कार्य करता है।
- बारिश के मौसम में रोजाना 1 टमाटर जरूर खाना चाहिए। इससे न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि उससे आप मानसून में फैलने वाली बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसका सूप या जूस भी लाभकारी है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- इन चीजों से परहेज जरूरी...
इन चीजों से परहेज जरूरी
- इस मौसम में पालक और पत्तागोभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इस समय इनके पत्तों में छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं जो कई बार धुलने से भी नहीं जाते।
- मानसून सीजन में स्ट्रीट फूड को ज्यादा खाना से भी बचें। स्ट्रीट फूड में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो बीमारियों को जन्म देते हैं। साथ ही खट्टी चीजे, इमली, अचार आदि भी नही खाना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर में पानी की मात्रा में कमी आने की संभावना बढ़ जाती है।
- बारिश के मौसम में गलती से भी तीखा खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में पाचन क्रिया काफी सुस्त होती है और तीखा खाने से पेट खराब हो सकता है।
- बारिश के मौसम में ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। खास कर कि रात के समय।
- बारिश के मौसम में दही नहीं खानी चाहिए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- इन बातों का भी रखें ध्यान...
इन बातों का भी रखें ध्यान
- इस मौसम में खाने के साथ सलाद का सेवन अवश्य करें। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
- इस मौसम में बासी खाना खाने से बचें। एेसा करने से पेट संबंधी समस्या होना निश्चित है।
- मानसून सीजन में पाचक क्रिया काफी सुस्त हो जाती है एेसे में जरूरी है कि खाना अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
- इस मौसम में मोमोज, चाऊमीन, बर्गर आदि से भी परहेज जरुरी है।
- इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। एेसे में अपने खान-पान का खास ख्याल रखें।
- बारिश के मौसम में कटे-फटे फल और खुली हुई चीजें न खाएं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- इंफेक्शन से एेसे बचें...