सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Misdeeds Case: Victim tells Kuldeep Sengar's daughters to stop trying to prove her characterless

उन्नाव दुष्कर्म कांड: पीड़िता बोली- मुझे चरित्रहीन साबित करना बंद करें कुलदीप सेंगर की बेटियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कुलदीप सेंगर मामले में सोशल मीडिया पर हमलों पर पीड़िता ने सवाल उठाए। वीडियो जारी कर कहा कि पिता निर्दोष और मेरे खिलाफ सबूत थे तो कोर्ट में क्यों नहीं दिए

Unnao Misdeeds Case: Victim tells Kuldeep Sengar's daughters to stop trying to prove her characterless
कुलदीप सेंगर केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर मामले में सोशल मीडिया पर हो रहे चौतरफा हमलों पर पीड़िता ने सेंगर की बेटियों और उनके समर्थकों पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें चरित्रहीन साबित करने की कोशिश बंद करें। सेंगर की बेटी ऐश्वर्या को बहन कहकर संबोधित करते हुए सवाल किया कि आज वह अपने पिता कुलदीप सेंगर को निर्दोष बता रही हैं और पक्के सबूत होने का भी दावा कर रही हैं। ऐसा है तो सीबीआई या कोर्ट को क्यों नहीं दिए थे।
Trending Videos


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या से अपने समर्थकों को रोकने की अपील की। कहा कि उनके फोटो और वीडियो के जरिए पहचान उजागर की जा रही है। ऐश्वर्या सेंगर यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनके पिता बेकसूर हैं। उनके पास इसके ठोस सबूत हैं। अगर ऐसा है तो सीबीआई को क्यों नहीं दिया। अगर सीबीआई पर भरोसा नहीं था तो तीस हजारी कोर्ट में देतीं। हकीकत यही है कि उनके पास कोई सबूत नहीं हैं। कोर्ट ने लंबी सुनवाई और दोष साबित होने पर ही कुलदीप सेंगर और उसके भाई अतुल सेंगर को सजा सुनाई थी। सच्चाई यह है कि उनके पिता की बेगुनाही का कोई सबूत नहीं है क्योंकि उन्होंने गुनाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर मंतर के प्रदर्शन को बताया शक्ति प्रदर्शन
पीड़िता ने शेयर किए गए वीडियो में 11 जनवरी को जंतर मंतर होने वाले प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए हैं। साफ कहा कि यह सब राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किया जा रहा है। पीड़िता ने कहा है कि खुद को कुलदीप सेंगर का समर्थक बताने वाले लोग 11 जनवरी को दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन का ऐलान कर चुके हैं। आरोप लगाया कि यह धरना या प्रदर्शन नहीं, सिर्फ शक्ति प्रदर्शन है। कुलदीप सेंगर के समर्थकों का सुप्रीम कोर्ट और न्याय पालिका पर दबाव बनाने का प्रयास है, ताकि सुप्रीम कोर्ट उम्रकैद के दोषी कुलदीप के पक्ष में फैसला सुना दे। आरोप लगाया कि रणनीति के तहत शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। ऐश्वर्या सेंगर को उनके पिता कुलदीप सेंगर की राजनीतिक विरासत सौंपने और राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा है। ऐसा करके वह 2027 में होने वाले चुनाव में पिता की राजनीति संभाल सकें। कहा कि ऐश्वर्या, मेरी प्यारी बहन, बड़ी नेता बनो, मेरी (पीड़िता) भी शुभकामनाएं हैं, लेकिन मेरा चरित्र हनन न कराएं। मैं सामान्य परिवार से और क्षत्रिय समाज से हूं, एक बेटा, एक बेटी भी है इसलिए पहचान उजागर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed