उन्नाव में सपा का उग्र प्रदर्शन: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध, कलेक्ट्रेट में जोरदार हंगामा, दी गिरफ्तारी
Unnao News: दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को उन्नाव के कलेक्ट्रेट के बाहर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी विरोध में बुधवार को उन्नाव में सपा पदाधिकारियो और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर पहुंचे सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार हंगामा: प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किया। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष राजेश यादव के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर पुलिस वाहनों और प्राइवेट बसों के जरिए पुलिस लाइन ले जाया गया। गिरफ्तारी के दौरान भी सपाई लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।