{"_id":"6a4fb6ca4dd79e7352071df4","slug":"unnao-swami-from-juna-akhara-intercepts-31-cattle-across-five-vehicles-en-route-to-a-slaughterhouse-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: जूना अखाड़ा के स्वामी ने पांच गाड़ियों में पकड़े 31 मवेशी, स्लाटर हाउस ले जाए जा रहे थे, घंटों हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: जूना अखाड़ा के स्वामी ने पांच गाड़ियों में पकड़े 31 मवेशी, स्लाटर हाउस ले जाए जा रहे थे, घंटों हंगामा
Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
सार
मवेशियों को स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गाड़ियों को चौकी में खड़ा कराया। बृजवासी गौ रक्षक सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
हाईवे पर गाड़ियों में मवेशी पकड़े जाने के दौरान पुलिस कर्मियों से बातचीत करते जूना अखाड़ा के स्वामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास से जाते समय गुजरात के जूना अखाड़े के स्वामी ने पांच गाड़ियों में मवेशी लदे देख अपना वाहन रुकवाया। चालकों से मवेशियों की जानकारी मांगी तो देने से मना कर दिया। इस पर बवाल शुरू हो गया। स्वामी के साथ रहे बृजवासी गौ रक्षक सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गाड़ियां ललऊखेड़ा चौकी में खड़ी कराई हैं।
गुजरात के नंबर एक जूना अखाड़ा के स्वामी 1008 स्वामी चंद्रानंदन गिरी बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सेवकों के साथ लखनऊ की ओर कार से जा रहे थे। सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के पास उन्हें लाइन से अलग-अलग जिलों की पांच गाड़ियां खड़ी मिलीं। उसमें मवेशी लदे थे। स्वामी ने साथ रहे बृजवासी गौ रक्षा सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाघाट कोतवाली के कनिकामऊ गांव निवासी दुर्गेश पांडेय को भेजकर चालकों को बुलाने के कहा। इस पर चालक अभद्रता करने लगे तो मामला और बढ़ गया।

पता चला कि ये मवेशी आगरा से स्लाटर हाउस भेजे जा रहे हैं। पुलिस के आने पर मवेशियों की गिनती कराई गई तो एक में दो, दूसरे वाहन में तीन, तीसरे में सात, चौथे में दो और पांचवें वाहन में 17 मवेशी मिले। ये भैंस और पड़वा थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहनों को ललऊखेड़ा चौकी में खड़ा कराया है।
बृजवासी गौ रक्षक सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।