फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Travel on the Kanpur Lucknow highway becomes costlier toll rates hiked by Rs 5 to 20

Unnao: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी; मासिक पास में भी इजाफा

Tue, 21 Jul 2026 12:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गई है। एनएचएआई  द्वारा बढ़ाई गई ये नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं, जिसके तहत वाहन श्रेणी के अनुसार पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय मासिक पास की दर में भी 10 रुपये का इजाफा किया गया है।

विज्ञापन
Unnao Travel on the Kanpur Lucknow highway becomes costlier toll rates hiked by Rs 5 to 20
कानपुर-लखनऊ हाईवे से गुजरते वाहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल कर की दरों में वृद्धि कर दी गई है। नई दरें सोमवार की रात 12 बजे से लागू हो गईं। अब इस हाईवे से आवागमन करने वालों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। टोल मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि एनएचएआई ने टोल दरों में वाहन श्रेणी के अनुसार पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।  रोज सफर करने वाले स्थानीय वाहन चालकों को भी इस महंगाई का झटका लगा है।

विज्ञापन

क्योंकि मासिक पास में भी 10 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। टोल मैनेजर ने बताया कि नई दरों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सोमवार रात 12 बजे से टोल बूथों पर नए रेट चार्ट के हिसाब से ही कर वसूला जाएगा। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन स्वामियों को जारी होने वाले मासिक पास की दर में 10 रुपये का इजाफा हुआ है। मासिक पास के लिए अब 350 के स्थान पर 360 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन

ये होंगी टोल की नई दरें                    

वाहन                                                  पहले             अब
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन                  95              100
हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस         155             160
बस या ट्रक (दो एक्सल)                          330             340
तीन-एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन        360             370
चार से छह एक्सल वाले वाहन                  515             535
अत्यधिक भारी वाहन                             630             650


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed