{"_id":"66ae2e3aac5a16b47500a42c","slug":"up-drunk-father-attacked-innocent-son-and-daughter-with-a-stick-while-they-were-sleeping-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दारूबाज पिता ने सोते समय मासूम बेटे-बेटी पर बांका से किया हमला, थाने पहुंचे बच्चों ने पुलिस को बताई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दारूबाज पिता ने सोते समय मासूम बेटे-बेटी पर बांका से किया हमला, थाने पहुंचे बच्चों ने पुलिस को बताई करतूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Ghatampur News: पिता के हमले से घायल बच्चे साढ़ थाना पहुंचे। पुलिस ने बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के असेनिया गांव निवासी एक दारूबाज व्यक्ति ने जान से मारने के इरादे से सोते समय दसवीं में पढ़ रही बेटी पर बांका से हमला कर दिया। बचाव में आये 5वीं में पढ़ने वाले मासूम बेटे को भी बांका मालकर घायल कर दिया। सुबह होने पर लुहूलुहान बहन-भाई साढ़ थाने पहुंचे। बच्चों ने पुलिस को पिता की करतूत बताई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पिता की इस हरकत से बच्चे इस कदर डरे हुए हैं कि नाम लेते ही सहम जा रहे हैं।
साढ़ प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया घायल दोनों बच्चे इलाज के बाद खतरे से बाहर हैं। पिता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। बेटी और बेटे के घायल होने की जानकारी के बाद मां गीता भी गांव पहुंची। उधर, पिता के खूंखार चेहरे को याद करके दोनों बच्चे मां को देख बहुत रोए। बिरहर चौकी प्रभारी निशांत कुमार ने बताया कि झगड़ा करने पर दस दिन पहले ही आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।
Trending Videos